जमीन पर अवैध कब्जा कर उत्खनन कर रहे एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर जब्त

जमीन पर अवैध कब्जा कर उत्खनन कर रहे एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर जब्त

रातू : सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से किये जा रहे उत्खनन के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया गया. सीओ राजेश कुमार मिश्र ने मौजा दहिसोत की गैरमजरुआ जमीन पर उत्खनन में लगे जेसीबी व दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया, जबकि पुलिस को देखकर तीन चालक ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गये.

पुलिस जेसीबी जेएच 01 एजे 5108, ट्रैक्टर जेएच 07 डी 0354 व एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को जब्त कर, चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. अभियान में थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल, अंचल अमीन राजीव कुमार, सुनील कुंवर पुलिस बल के जवान शामिल थे. सीओ राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि उत्खनन स्थल के कागजात की पड़ताल की जा रही है.

खनन विभाग की ओर से जांच के बाद जमीन पर कब्जा करने के आरोपी और जेसीबी व ट्रैक्टर चालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. वहीं सीओ ने बताया कि गैरमजरुआ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करनेवालों को जमाबंदी रद्द करने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने सभी से कागजात के साथ जबाव देने को कहा है, अन्यथा जमाबंदी रद्द करने की चेतावनी दी है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >