विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मियों से दीया, मोमबत्ती व फ्लैश लाइट जलाने का आग्रह

प्रधानमंत्री के आग्रह व केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव अमित खरे के निर्देश पर यूजीसी ने सभी विवि और कॉलेजों के विद्यार्थियों को पांच अप्रैल 2020 को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की बिजली बंद कर घर के दरवाजे या बालकोनी में दीया/मोमबत्ती/मोबाइल फ्लैश लाइट आदि जलाने का आग्रह किया है

रांची : कोरोना के प्रकोप से निबटने के लिए राष्ट्रीय एकता दिखाने के लिए प्रधानमंत्री के आग्रह व केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव अमित खरे के निर्देश पर यूजीसी ने सभी विवि और कॉलेजों के विद्यार्थियों को पांच अप्रैल 2020 को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए घर की बिजली बंद कर घर के दरवाजे या बालकोनी में दीया/मोमबत्ती/मोबाइल फ्लैश लाइट आदि जलाने का आग्रह किया है. यूजीसी के सचिव प्रो रजनीश जैन ने सभी विवि के कुलपतियों और कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि वह प्रधानमंत्री के आग्रह से सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करा कर इसका अनुपालन करायें. यह इस संकट की घड़ी में लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाना है. सचिव प्रो जैन ने कहा है कि इस दौरान कोई भी सदस्य सड़क, मुहल्ला या कॉलोनी में एक जगह एकत्रित नहीं होंगे. सामाजिक दूरी बनाकर रखेंगे. साथ ही कोरोना से बचने के लिए हर संभव उपाय भी करने हैं.

सचिव ने सबसे कोरोना से निबटने के लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स व अाइटी मंत्रालय द्वारा तैयार आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने का आग्रह भी किया है. इसमें दी गयी सलाह का अनुसरण कर अपनी इम्युनिटी पावर बढ़ा सकते हैं अौर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं. आरोग्य सेतु एप 11 भाषाअों में उपलब्ध कराया गया है.

क्या है आरोग्य सेतु एप में

आरोग्य सेतु एप में मुख्य रूप से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने के सामान्य उपाय बताये गये हैं. इसके तहत पूरे दिन केवल गर्म पानी पीना है. प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योगासन, प्राणायाम और ध्यान करना है.

हल्दी, जीरा, धनिया एवं लहसुन आदे मसालों का भोजन बनाने में अवश्य प्रयोग करें. आयुर्वेदिक उपाय में च्यवनप्राश 10 ग्राम (एक चम्मच) सुबह लें. मधुमेह के रोगी शुगर फ्री च्यवनप्राश लें. तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, सूखी अदरख एवं मुनक्का से बनी हर्बल टी/काढ़ा दिन में एक से दो बार पीयें (स्वाद के अनुसार इसमें गुड़ या ताजा नींबू रस मिला सकते हैं). इसके अलावा गोल्डन मिल्क : 150 मिमी गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी चूर्ण दिन में एक से दो बार लें. एप में बताया गया है कि सुबह एवं शाम तिल/नारियल का तेल या घी नाक के दोनों छिद्रों में लगायें.

केवल एक चम्मच तिल/नारियल तेल को मुंह में लेकर दो से तीन मिनट कुल्ले की तरह मुंह में ही घुमायें. इसके बाद उसे कुल्ले की तरह ही थूक दें, फिर गर्म पानी से कुल्ला कर लें. ऐसा दिन में एक से दो बार करें. दिन में कम से कम एक बार पुदीना के पत्ते/अजवाइन डाल कर पानी की भाप लें. खांसी या गले में खरास होने पर लौंग के चूर्ण में गुड़ या शहद मिला कर दिन में दो से तीन बार लें. साथ ही यह भी कहा है कि अगर ये लक्षण बने रहते हैं, तो डॉक्टर से परामर्श लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >