तमाड़ आवासीय बालिका विद्यालय में विधिक साक्षरता कक्षा, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल

तमाड़ के आवासीय बालिका विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता खराब मिली। निरीक्षण के दौरान बिना दाल की खिचड़ी पर अधिकारियों ने जताई कड़ी नाराजगी।

तमाड़: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव के निर्देश पर शनिवार को राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय, तमाड़ में एक दिवसीय विधिक साक्षरता कक्षा आयोजित की गयी. कार्यक्रम में छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता, शिक्षा का अधिकार, बाल सुरक्षा, बाल श्रम, बाल विवाह, मानव तस्करी, स्पॉन्सरशिप योजना, गुड टच-बैड टच तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी.

कार्यक्रम के बाद डालसा के पीएलवी सदस्यों ने विद्यालय में परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन का निरीक्षण किया. इस दौरान खिचड़ी की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए बताया कि खिचड़ी बिना दाल के तैयार की गयी थी और उसमें केवल हल्दी मिला पानी डालकर रंग दिया गया था. उन्होंने भोजन की गुणवत्ता में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलवी सोनिमनी देवी, अनीमा मल्लिक एवं प्रदुमन प्रमाणिक की सक्रिय भूमिका रही. इधर, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता के संबंध में प्रभारी प्राचार्या कुमारी मंजूलता से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >