अब बजरंग नगर होगा हैदर अली रोड का नाम, नगर निगम बोर्ड की बैठक में दी गयी स्वीकृति

राजधानी रांची में पहली बार किसी गली (रोड) का नाम बदलने जा रहा है. यह गली है कोकर स्थित हैदर अली गली. वार्ड नंबर 10 के पार्षद अर्जुन यादव की मानें, तो इस रोड का नाम बदलने को लेकर नगर निगम बोर्ड की बैठक में स्वीकृति दी जा चुकी है.

रांची : राजधानी रांची में पहली बार किसी गली (रोड) का नाम बदलने जा रहा है. यह गली है कोकर स्थित हैदर अली गली. वार्ड नंबर 10 के पार्षद अर्जुन यादव की मानें, तो इस रोड का नाम बदलने को लेकर नगर निगम बोर्ड की बैठक में स्वीकृति दी जा चुकी है. नये नामकरण को लेकर मोहल्ले के बुद्धिजीवी लोगों के साथ कई दौर की बैठक हुई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि इस गली का नया नाम बजरंग नगर रखा जाये.

ऐसे पड़ा हैदर अली नाम :

अंग्रेजी हुकूमत के दौरान हैदर खान नामक एक डिप्टी कमिश्नर यहां घर बनाकर रहते थे. वे गया में डिप्टी कमिश्नर थे. उस समय उन्होंने यहां काफी संख्या में मुस्लिमों को बसाया. इस कारण इस सड़क का नाम हैदर अली रोड रखा गया. लेकिन, 1967 में दंगा के बाद हैदर खान अपनी जमीन जायदाद को बेच कर यहां से चले गये.

बनाया जायेगा तोरण द्वार :

विहिप के गंगा प्रसाद यादव ने कहा कि बजरंग नगर नाम से यहां तोरण द्वार बनाया जायेगा. लोगों से भी घरों के बाहर हैदर अली की जगह बजरंग नगर लिखने की अपील कर रहे हैं, ताकि यह प्रचलित हो जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >