लॉकडाउन में रेंटर भागा, तो मकान मालिक को भेजा जायेगा नोटिस

कोरोना संक्रमित इलाके में किसी किरायेदार के रूप में व्यक्ति या परिवार के लॉकडाउन का उल्लंघन कर भागने पर मकान मालिक को भी नोटिस भेजा जायेगा

रांची : कोरोना संक्रमित इलाके में किसी किरायेदार के रूप में व्यक्ति या परिवार के लॉकडाउन का उल्लंघन कर भागने पर मकान मालिक को भी नोटिस भेजा जायेगा. साथ ही कानूनी कार्रवाई भी होगी. ऐसे लोगों के बारे में जानकारी एकत्र कर मकान मालिक को नोटिस भेजने का टास्क सिटी एसपी ने थानेदारों को दिया है. सिटी एसपी सौरभ ने बताया कि यह नियम राजधानी के कंटेनमेंट और बफर जोन में विशेष रुप से लागू होगा.

दूसरे इलाकों से भी अगर ऐसी सूचना मिलती है, तब उस इलाके के भी मकान मालिक को नोटिस भेजा जायेगा. सिटी एसपी ने बताया कि यह निर्देश लॉकडाउन को और प्रभावी बनाने के लिए किया गया है. इसके साथ ही जिस तरह से हिंदपीढ़ी में लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पार्षदों को जिम्मेवार बनाया गया है और उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है, उसी तरह मकान मालिकों को भी लॉकडाउन सफल बनाने में सहयोग करने के लिए उन्हें भी जिम्मेवार बनाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >