लॉकडाउन के दौरान रांची में दवाइयों की कोई कमी नहीं, आपूर्ति करने वाले वाहनों को दिया जा रहा पास

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में दवाओं की कोई किल्लत नहीं है. आमजनों को खाद्य सामग्री, दवाइयां इत्यादि अन्य जरूरी सामान मिलने में कोई समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन वाहन पास जारी कर रहा है. रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने ये बातें कही हैं. उन्होंने कहा है कि देशभर में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है. इस दौरान लोगों को परेशानी से बचाने की हरसंभव कोशिश प्रशासन कर रहा है.

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में दवाओं की कोई किल्लत नहीं है. आमजनों को खाद्य सामग्री, दवाइयां इत्यादि अन्य जरूरी सामान मिलने में कोई समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन वाहन पास जारी कर रहा है. रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने ये बातें कही हैं. उन्होंने कहा है कि देशभर में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है. इस दौरान लोगों को परेशानी से बचाने की हरसंभव कोशिश प्रशासन कर रहा है.

Also Read: Covid19 Pandemic: झारखंड में कोरोना से दूसरी मौत, हिंदपीढ़ी के बुजुर्ग ने रिम्स में दम तोड़ा, पत्नी और दो बेटे भी हैं पॉजिटिव

उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान आमजनों को हर सुविधा उपलब्ध होता रहे, इसलिए दवाइयों की आपूर्ति में लगे वाहनों को पास निर्गत किया जा रहा है. जिला में दवाइयों की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन ने केमिस्ट एसोसिएशन एवं जेनरिक फैमिली फाउंडेशन के सदस्यों के साथ इस संबंध में बैठक की थी. उन्होंने बताया कि रांची में दवाइयों आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या नहीं है.

उन्होंने बताया कि जेनेरिक फैमिली फाउंडेशन ने कहा कि जिला प्रशासन से जिस प्रकार के सहयोग की उम्मीद थी, वह मिल रही है. श्री रे ने ड्रग ऑफिस के अधिकारियों को इस संबंध में लगातार पड़ताल करने एवं हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है. कहा है कि किसी भी कीमत पर दवाइयों की जमाखोरी या कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >