एनके एरिया की कॉलोनियों में सफाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी

खलारी के एनके एरिया में सफाई व्यवस्था को लेकर यूसीडब्ल्यूयू ने सीसीएल प्रबंधन को चेतावनी दी है। नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई न होने पर आंदोलन की तैयारी।

खलारी. यूसीडब्ल्यूयू नेता अमृत भोगता ने सीसीएल एनके एरिया प्रबंधन से क्षेत्र की सभी परियोजना कॉलोनियों में नालियों की नियमित सफाई और कॉलोनियों में उगी झाड़ियों व घास की अविलंब कटाई कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है. कई जगहों पर नालियां जाम हैं तथा कॉलोनियों में झाड़ियां और घास बढ़ने से सांप, बिच्छू सहित अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है.

वहीं गंदगी और जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी हुई है. अमृत भोगता ने कहा कि कर्मचारियों और कॉलोनीवासियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को देखते हुए प्रबंधन तत्काल सफाई अभियान चलाए. उन्होंने नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई और आवश्यक स्वच्छता कार्य कराने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी सीसीएल प्रबंधन की होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinesh pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >