Football: निर्मल ब्रदर्स और विश्व सनातन महासंघ की टीम सेमीफाइनल में

मोरहाबादी में चल रहे पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को एक लीग और दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गये.

रांची. मोरहाबादी में चल रहे पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को एक लीग और दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गये. लीग मैच में पड़केपाट ओड़िशा को मामा स्पोर्ट्स रातू ने 2-0 से हराया. इसमें विदेशी खिलाड़ी विनिसर मैन ऑफ द मैच बने. वहीं पहले क्वार्टर फाइनल में अंश क्लब कांके को निर्मल ब्रदर्स ने 2-1 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. इस मैच में अंश क्लब कांके की ओर से खेल रहे विदेशी खिलाड़ी सैंडी ने फ्री किक से शानदार गोल टीम को बराबरी पर ला दिया. लेकिन दूसरे हाफ में निर्मल ब्रदर्स के सुमित ने गोल की बदौलत निर्मल ब्रदर्स ने जीत दर्ज की. सुमित को जेओए महासचिव मधुकांत पाठक ने मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया. वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में सनातन महासंघ ने मामा स्पोर्टिंग को 1-0 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनायी. इस अवसर पर मुनचुन राय, एसके पांडे, संतोष उरांव सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >