कुएं में डूबने से नौ साल के बच्चे की मौत

थाना क्षेत्र के पतरातू गांव स्थित लिटिल एंजल गार्डन स्कूल के एक छात्र अमनदीप कुमार की शुक्रवार को कुएं में डूबने से मौत हो गयी.

चान्हो.

थाना क्षेत्र के पतरातू गांव स्थित लिटिल एंजल गार्डन स्कूल के एक छात्र अमनदीप कुमार की शुक्रवार को कुएं में डूबने से मौत हो गयी. वह गांव के ही रवि महतो का पुत्र था. घटना सुबह करीब 8.30 बजे की है. बताया जा रहा है अमनदीप कुमार अन्य दिनों की तरह नौ बजे से पहले ही स्कूल पहुंच गया था. क्लास शुरू नहीं हुआ था. कुछ बच्चे कैंपस के अंदर खेल रहे थे. जबकि अमनदीप कुमार कैंपस के बाहर खेल रहा था. खेलने के क्रम में ही वह स्कूल कैंपस के पीछे स्थित कच्चे कुएं के निकट चला गया और फिसल कर कुएं में गिर गया. उसे कुएं में गिरता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया. जिसे सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने उसे किसी तरह कुएं से बाहर निकाला. उसे इलाज के लिए मांडर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अमनदीप दो भाइयों में छोटा था. वह दूसरी कक्षा में पढ़ता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >