Ranchi news : चक्रधरपुर रेल मंडल में ब्लॉक के कारण नौ ट्रेनें रद्द रहेंगी

ट्रेन संख्या 22838 एर्नाकुलम-हटिया धरती आबा एक्सप्रेस 23 अप्रैल को चार घंटे विलंब से एर्नाकुलम से खुलेगी.

रांची. चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जायेगा. इस कारण नौ ट्रेनें रद्द रहेंगी. ट्रेन संख्या 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर 21 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर 21 से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस 21, 22, 24 एवं 25 अप्रैल को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 21, 23, 25 एवं 26 अप्रैल को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस 21 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 08185 हटिया-दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस 24 अप्रैल को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 08186 दुर्ग-हटिया स्पेशल एक्सप्रेस 25 अप्रैल को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस 24 से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 02831 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 25 से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी.

ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन

ट्रेन संख्या 22838 एर्नाकुलम-हटिया धरती आबा एक्सप्रेस 23 अप्रैल को चार घंटे विलंब से एर्नाकुलम से खुलेगी. ट्रेन संख्या 12836 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस 24 अप्रैल को तीन घंटे विलंब से सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी.

मौर्य हटिया तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी

ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 21 एवं 24 अप्रैल को हटिया स्टेशन तक ही आयेगी और यहीं से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन हटिया से संबलपुर के बीच रद्द रहेगी. वहीं, ट्रेन संख्या 15027 संबलपुर- गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 23 एवं 26 अप्रैल काे संबलपुर के स्थान पर हटिया से ही रवाना होगी. इस ट्रेन का संबलपुर से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >