बीजुपाड़ा चौक पर एनएच-75 चार घंटे जाम

चान्हो, झारखंड बंद को लेकर बीजुपाड़ा चौक में एनएच 75 चार घंटे तक जाम.

प्रतिनिधि, चान्हो.

खूंटी के आदिवासी नेता सह पाड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध व शूटरों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत झारखंड बंद का चान्हो में मिलाजुला असर रहा. आम दिनों की तरह ही सभी दुकानें व निजी प्रतिष्ठान खुले रहे. वहीं बंद समर्थकों ने बीजुपाड़ा चौक के निकट एनएच को करीब चार घंटे तक जाम रखा. बंद समर्थक सुबह करीब नौ बजे ही सड़क पर उतर आये और बीजुपाड़ा चौक के निकट बांस बल्ली लगाकर एनएच-75 को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की. दोपहर करीब एक बजे पुलिस के स्थानीय पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा कर जाम हटवाया. करीब चार घंटे के जाम के कारण एनएच में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. जाम में फंसे वाहन चालक व यात्री काफी परेशान रहे. बंद को लेकर प्रखंड के सरकारी कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति नहीं के बराबर रही.

मांडर.

मांडर में झारखंड बंद का कोई खास असर नहीं रहा. आम दिनों की तरह ही तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुले रहे. सड़क पर ऑटो व अन्य छोटे वाहन दिन भर सड़क पर चलते रहे. सिर्फ लंबी दूरी की बसों का परिचालन बंद था. प्रखंड में सड़क पर बंद समर्थक कहीं भी नहीं दिखे.

चान्हो 1, झारखंड बंद के दौरान सड़क जाम करते ग्रामीण़B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >