रॉकमैंस ने केसीए को 27 रन से हराया

रॉकमैंस की ओर से सौरभ कुमार ने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.

रांची.

हरमू ग्राउंड में चल रहे नेक्सजेन अंडर-14 डे-नाइट टी-20 क्रिकेट में सोमवार को रॉकमैंस ने केसीए को 27 रन से हराया. रॉकमैंस ने पहले बल्लेबाजी की और 122 रन बनाये. रॉकमैंस की ओर से सौरभ कुमार ने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. सुमन ने 16 रन बनाये. केसीए के वीर दास ने चार विकेट लिये. जवाब में केसीए की टीम 95 रन ही बना सकी. केसीए के लिए यश कुमार महतो ने नाबाद 56 रन बनाये, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. वीर दास ने 14 व विश्वदीप देव ने नाबाद 13 रन बनाये. रॉकमैंस की ओर से राज कमल व शिवम तिवारी ने दो-दो विकेट लिये. इससे पहले टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि आइपीएस सुभाष जाट ने खिलाड़ियों से मिल कर उनका उत्साह वर्धन किया. मौके पर टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडे, बबलू पांडे, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, मोनू सिंह और सुशांत मिश्रा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >