उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामला: सरगना 3 और अभ्यर्थी 2 दिन की रिमांड पर

Ranchi News: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में सरगना समेत पांच मुख्य आरोपियों को तीन दिन और तीन अभ्यर्थियों को दो दिन की रिमांड पर लिया है. वहीं, 74 अभ्यर्थियों की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रांची से अजय दयाल की रिपोर्ट

Ranchi News: उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक सॉल्वर गिरोह मामले में हुए सरगना समेत पांच मुख्य आरोपियों और तीन अभ्यर्थियों को रिमांड पर लिया गया है. तमाड़ पुलिस ने अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सभी को पांच दिन की रिमांड पर लेने का आवेदन अदालत में दिया था. अदालत ने सरगना अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद को तीन दिन की रिमांड पर भेजा है. वहीं तीन अभ्यर्थियों को दो दिन की रिमांड पर लेने का आदेश दिया गया है. 

सरगना और मुख्य आरोपियों से होगी पूछताछ 

सोमवार से रिमांड अवधि शुरू हुई, जो बुधवार को खत्म होगी. अभ्यर्थियों की रिमांड मंगलवार को पूरी हो जाएगी. पुलिस इनसे पेपर लीक नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य सफेदपोशों के बारे में सुराग जुटाने की कोशिश करेगी. सूत्रों का कहना है कि रिमांड के दौरान सरगना और अभ्यर्थियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है, जिससे कि यह पता चल सके कि साजिश कहां से रची गई थी. 

74 अभ्यर्थियों की जमानत पर सुनवाई टली 

इसी मामले में गिरफ्तार 74 अन्य अभ्यर्थियों की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई. 14 से 17 अप्रैल के बीच 150 अभ्यर्थियों ने जमानत याचिका दाखिल की थी. अदालत ने सभी याचिकाओं पर 20 अप्रैल को सुनवाई तय की थी और केस डायरी मांगी थी. सोमवार को केस डायरी पेश नहीं की गई, इसके कारण सुनवाई टल गई और अगली तारीख 25 अप्रैल तय की गई है.

क्या है पूरा मामला?

उत्पाद सिपाही परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली और पेपर लीक की शिकायतें सामने आई थीं. जांच में पुलिस ने तमाड़ के रड़गांव और अन्य जगहों से सरगना समेत 166 लोगों को हिरासत में लिया था. इसी से पूरे सिंडिकेट का खुलासा हुआ था.

यह भी पढ़ें: JPSC PT में अनुपस्थित रहे 1.06 लाख परीक्षार्थी: आयोग ने जारी किया मॉडल उत्तर, जानें मेंस और इंटरव्यू की संभावित तारीख

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का अलौकिक महाशृंगार: सरदार पंडा ने किया दिव्य पूजन, पलंग-पादुका का हुआ दान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >