नवविवाहिता का फंदे से लटका शव मिला

थाना क्षेत्र के पैका गांव में मंगलवार की सुबह नवविवाहिता सीता कुमारी (26) का शव घर में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया.

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

थाना क्षेत्र के पैका गांव में मंगलवार की सुबह नवविवाहिता सीता कुमारी (26) का शव घर में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया. उसकी शादी महज 12 दिनों पहले 30 अप्रैल उसी गांव के सुनील उरांव के साथ हुई थी. मृतका के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार, सीता व सुनील उरांव के बीच पिछले डेढ़ वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. जिसके बाद दोनों ने आपसी रजामंदी से अंतरजातीय शादी की थी. मामले में मृतका के पति सुनील उरांव ने बताया कि सोमवार की रात वह शराब के नशे में घर लौटा था. इसी बात को लेकर सीता से उसकी बकझक हुई थी. इसके बाद वह कमरे में सोने चला गया और जब सुबह उठा तो सीता को फंदे से लटका हुआ देखा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया. थाना प्रभारी गौतम रजवार ने बताया कि पुलिस मायकेवालों के आरोप और पति के बयान दोनों बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण पता चल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >