Ranchi Public Toilet Construction : रांची नगर निगम शहर के प्रमुख चौक चौराहों और महत्वपूर्ण स्थलों पर सार्वजनिक शौचालय बनवायेगा. शौचालयों का निर्माण ऐसी जगहरें पर किया जायेगा, जहां आमलोगों की आवाजाही अधिक रहती है और उन्हें सार्वजनिक सुविधा की जरूरत होती है. इसके लिए नगर निगम ने सभी वार्ड पार्षदों और सुपरवाइजरों से अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय के लिए उपयुक्त जमीन की जानकारी मांगी है. प्राप्त सूची के आधार पर निगम जमीन का निरीक्षण करेगा और उपयुक्त स्थलों का चयन किया जायेगा. निगम की योजना के तहत बननेवाले इन सार्वजनिक शौचालयों में केवल शौचालय की सुविधा ही नहीं होगी, बल्कि लोगों की जरूरत को देखते हुए रेस्ट रूम समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जायेंगी. महिलाओं और छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए फीडिंग रूम की व्यवस्था भी की जायेगी.
पहले से बने हैं 272 शौचालय
रांची नगर निगम क्षेत्र में वर्तमान में 272 शौचालय बने हुए हैं. इसमें से 187 मॉडयूलर टॉयलेट हैं, जबकि 85 सुलभ शौचालय हैं. वर्तमान में इन शौचालयों के मेंटेनेंस का कार्य सुलभ इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- झारखंड में ट्रांसमिशन नेटवर्क को और मजबूत करेगा JUSNL, खरीदेगा 4.25 करोड़ के बिजली उपकरण
मेयर रोशनी खलखो ने कहा
शहर में चौक-चौराहों पर पहले से मॉड्यूलर टॉयलेट का निर्माण किया गया है. लेकिन काफी छोटे होने के कारण आमलोगों के लिए ये उतने उपयोगी भी नहीं है. इसे देखते हुए चौक-चौराहों पर नये अत्याधुनिक शौचालय निर्माण करने की योजना है.
ये भी पढ़ें- त्योहारों से पहले महंगी हुई मिठास, महीने भर में चीनी 14 रुपये और गुड़ 15 रुपये चढ़े
