लालपुर सब्जी बाजार का हाल : न शेड बना न पैसेज, अब भी सड़क पर सज रहीं सब्जी दुकानें

सब्जी दुकानदारों को व्यवस्थित करने को लेकर इस वेंडर मार्केट की छत पर 79 लाख की लागत से शेड का निर्माण किया जाना है. इसके लिए टेंडर भी कर दिया गया है. वहीं, बिरसा समाधि स्थल से लेकर पीस रोड तक सड़क किनारे खाली भूमि पर पैसेज निर्माण के लिए जिला प्रशासन से एनओसी मांगा गया है.

रांची : रांची नगर निगम ने डिस्टिलरी पुल के पास 5.17 करोड़ से वेंडर मार्केट का निर्माण किया है. वर्तमान में यहां मांस व मछली की 80 दुकानें लग रही हैं. वहीं, सब्जी दुकानदारों को अब तक शिफ्ट नहीं किया जा सका है. सब्जी दुकानदार आज भी सड़क किनारे ही दुकान लगा रहे हैं. इस कारण रोजाना जाम लग रहा है.

मार्केट की छत पर शेड बनाया जाना है : 

सब्जी दुकानदारों को व्यवस्थित करने को लेकर इस वेंडर मार्केट की छत पर 79 लाख की लागत से शेड का निर्माण किया जाना है. इसके लिए टेंडर भी कर दिया गया है. वहीं, बिरसा समाधि स्थल से लेकर पीस रोड तक सड़क किनारे खाली भूमि पर पैसेज निर्माण के लिए जिला प्रशासन से एनओसी मांगा गया है.

एनओसी मिलने के डेढ़ माह के अंदर शिफ्ट होंगे दुकानदार : 

इस संबंध में अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन ने कहा कि सब्जी दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए 79 लाख की लागत से मार्केट की छत पर शेड का निर्माण किया जायेगा. इसके अलावा केसर-ए-हिंद जमीन के लिए जिला प्रशासन से एनओसी मांगा गया है. एनओसी मिलने के डेढ़ माह के अंदर दुकानदारों को शिफ्ट कराया जायेगा.

Also Read: झारखंड: बाइक समेत डायवर्सन से गड्ढे में गिरने के कारण दो लोगों की मौत, परीक्षा देने जा रहे थे रांची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >