नव पत्रिका प्रवेश आज, पंडालों में शुरू होगी मां दुर्गा की आराधना

नव पत्रिका प्रवेश के साथ सोमवार से पूजा पंडालों में मां की पूजा शुरू हो जायेगी.

रांची.

नव पत्रिका प्रवेश के साथ सोमवार से पूजा पंडालों में मां की पूजा शुरू हो जायेगी. सुबह नव पत्रिका प्रवेश करने के बाद मां का आह्वान होगा. आरती और प्रसाद वितरण किया जायेगा. संध्या में आरती और भजन संध्या होगा. राजधानी में कई जगहों पर सार्वजनिक रूप से चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है. माता रानी की प्रतिमा स्थापित की गयी है. सोमवार को अपराह्न 3:38 बजे तक महासप्तमी है. 16 अप्रैल को महाअष्टमी का व्रत रखा जायेगा. पुनर्वसु नक्षत्र और स्थिर योग भी मिल रहा है, जिससे यह दिन और शुभ बन रहा है. वहीं 17 अप्रैल को महानवमी है. इसी दिन शाम 5:22 बजे के बाद दशमी लग जायेगी. 18 अप्रैल को दशमी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >