By-Polls: उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर 41.66 फीसदी वोट, त्रिपुरा में 76.62 फीसदी मतदान

By-PollsUpdates: आज देश के कई हिस्सों में विधानसभा और लोकसभा के लिए खाली हुई सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा है. इन उपचुनावों में झारखंड में मांडर विधानसभा उपचुनाव, उत्तर प्रदेश में आजगढ़ विधानसभा उपचुनाव और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है.

Live Updates
1:06 AM. 24 Jun 22 7:36 PM. 23 Jun

उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर 41.66 फीसदी वोट

उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट और आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो गयी है. शाम 5 बजे तक इन दोनों सीटों पर औसत 41.66 फीसदी मतदान हुआ. रामपुर में 37.1 फीसदी और आजमगढ़ में 45.97 फीसदी वोट पड़े हैं.

1:06 AM. 24 Jun 22 7:36 PM. 23 Jun

त्रिपुरा में 76.62 फीसदी हुआ मतदान

त्रिपुरा में चार विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में 76.62 फीसदी वोटिंग हुई है. त्रिपुरा में अगरतला, टाउन बर्दोवाली, सुरमा और जुबराजनगर में उपचुनाव हुए हैं. अगरतला में 76.72 फीसदी, टाउन बर्दोवाली में 69.54 फीसदी, सुरमा में 80 फीसदी और जुबराजनगर में 80.41 फीसदी वोटिंग हुई है. ये आंकड़े शाम 5 बजे तक के हैं.

9:05 PM. 23 Jun 22 3:35 PM. 23 Jun

सपा ने आधार कार्ड से वोट नहीं डालने देने का लगाया आरोप

रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि नगर पंचायत स्वार के पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को आधार कार्ड से वोट नहीं डालने दिया जा रहा है. पार्टी ने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है.

9:05 PM. 23 Jun 22 3:35 PM. 23 Jun

हरभजन सिंह ने लोगों से की वोट डालने की अपील

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने लोगों से वोट डालने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि मैं संगरूर की जनता से अपील करता हूं कि लोग बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों प्रयोग करें. अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास, अपने परिवार के स्वास्थ्य और अपने बच्चों की शिक्षा के लिए वोट करें. क्यों कि हर एक वोट मायने रखता है.

9:05 PM. 23 Jun 22 3:35 PM. 23 Jun

दोपहर 1 बजे तक मतदान की क्या स्थिति है

देश के 7 विधानसभा सीट पर मतदान जारी है. सुबह से ही मतदाताओं का वोटिंग के प्रति जबरदस्त रूझान देखने को मिल रहा है. 7 विधानसभा में हो रहे मतदान में झारखंड की एक, त्रिपुरा की 4, दिल्ली की 1 और आंध्र प्रदेश की 1 सीट है. जिसमें कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. आईये जानते हैं इन सीटों पर मतदान की क्या स्थिति है

विधानसभा सीट मतदान प्रतिशत

आंध्र प्रदेश की आत्मकुर 44.14

त्रिपुरा की अगरतला 54.20%

त्रिपुरा की शहर बारदोवाली 52.16%

त्रिपुरा की सूरमा 53.50%

त्रिपुरा की जुबराजनगर 46.56%

झारखंड की मांडर 44.81%

दिल्ली की राजेंद्र नगर 26.24%

9:05 PM. 23 Jun 22 3:35 PM. 23 Jun

अब तक हुए मतदान की स्थिति

आज देश के 3 लोकसभा के लिए मतदान जारी है. इसमें पंजाब के संगरूर और उत्तर प्रदेश के रामपुर व आजमगढ़ सीट है. सुबह 7 बजे से शुरू हुए वोटिंग की स्थिति की जानकारी मिल चुकी है. जो इस प्रकार है

लोकसभा सीट मतदान प्रतिशत

पंजाब की संगरूर सीट 22.21%

उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट 26.39%

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सींट 29.48%

ये आंकड़ा दोपहर 1 बजे तक का है

मुख्य बातें

By-PollsUpdates: आज देश के कई हिस्सों में विधानसभा और लोकसभा के लिए खाली हुई सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा है. इन उपचुनावों में झारखंड में मांडर विधानसभा उपचुनाव, उत्तर प्रदेश में आजगढ़ विधानसभा उपचुनाव और रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >