Ranchi News : पिता बोले : मेरी बेटी को मिट्टी में मिला दिया

हजारीबाग सदर एसडीओ की पत्नी की मौत के बाद मायकेवालों में गुस्सा

हजारीबाग. हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी की मौत के बाद उसके मायकेवालों में काफी गुस्सा दिखा. चतरा पिंडारकोन, शहर के शिवपुरी व कई क्षेत्रों से आये लोग मृतका अनिता कुमारी के लिए न्याय की गुहार लगा रहे थे. लोहसिंघना थाना के पास शव रखकर विरोध किया. सड़क को लोगों ने जाम कर दिया. मृतका अनिता कुमारी के पिता ज्ञानी चंद गुप्ता ने कहा कि एसडीओ को जैसे मैं बेटी को दिया था वैसे ही मेरी बेटी को वापस करो. वह लगातार यही कहते कहते रो रहा था. उसने कहा कि एसडीओ ने मेरे सोना जैसी बेटी को मिट्टी में मिला दिया. एसडीओ को गिरफ्तार कर जेल भेजाे या हमलोगों को सुपुर्द करो. मृतका के भाई कामेश्वर गुप्ता ने कहा कि मेरी बहन इज्जत के लिए कभी भी एसडीओ के खिलाफ नहीं बोलती थी. इसी का नजायज फायदा एसडीओ अशोक कुमार ने उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >