झारखंड में नहीं सुधरी म्यूटेशन की स्थिति, पेंडिंग हैं 62000 मामले, जानें क्या है प्रवाधान

झारखंड में म्यूटेशन की स्थिति में अब तक सुधार नहीं हुआ है. विभाग के आंकड़े के अनुसार राज्य में अभी करीब 62000 मामले पेंडिंग हैं. सिर्फ रांची में ही 13 हजार से ज्यादा मामले पेंडिंग है

रांची : राज्य में दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की स्थिति में अब तक सुधार नहीं हुआ है. दाखिल-खारिज के लिए रैयत आवेदन देने के बाद दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन काम नहीं हो रहा है. मामले काफी समय तक लटकने के बाद निबटाये जा रहे हैं. राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के आंकड़े के मुताबिक, पूरे राज्य में अभी करीब 62000 मामले पेंडिंग हैं.

इसमें 13317 मामले सिर्फ रांची में लटके हुए हैं. रांची जिला के सभी अंचलों को मिला कर 94 ऐसे मामले लटके हैं, जिसमें 90 दिन पूरे हो गये हैं. वहीं, 30 दिनों से अधिक समय तक 101 मामले पेडिंग हैं. कांके अंचल में सर्वाधिक 2803 मामले, नामकुम अंचल में 2286 मामले, अरगोड़ा अंचल में कुल 706 मामले, शहर अंचल में 550 मामले लंबित हैं. वहीं हेहल अंचल में कुल 578 मामले पेंडिंग हैं.

क्या है प्रावधान :

90 दिनों में दाखिल-खारिज के निबटारे का प्रावधान है, लेकिन इस अवधि के बाद भी फाइलें लटकी हुई हैं. सेवा की गारंटी अधिनियम के तहत तय समय में हर हाल में दाखिल-खारिज कर देना है. यदि अंचलाधिकारी दाखिल-खारिज नहीं करते हैं, तो अपने ऊपर के पदाधिकारियों को भेज देंगे.

रांची के अंचलों की स्थिति

अंचल पेंडिंग मामले

अनगड़ा 403

अरगोड़ा 706

इटकी 100

ओरमांझी 662

कांके 2803

खलारी 51

चान्हो 305

तमाड़ 103

नगड़ी 1379

नामकुम 2286

बड़गाई 931

बेड़ो 184

बुढ़मू 347

बुंडू 112

मांडर 309

रातू 1336

राहे 63

लापुंग 11

शहर 550

सिल्ली 90

सोनाहातू 8

हेहल 578

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >