प्रतिनिधि, मांडर.
राज्य का दो दिवसीय ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मेला आज से शुरू होगा. खेल-तमाशे, बिजली चालित झूले, मौत का कुआं, सर्कस, झूला, जादू के खेल व मनोरंजन के कई अन्य साधन, पारंपरिक वाद्य यंत्र, कृषि उपकरण, अस्त्र-शस्त्र, शृंगार प्रसाधन, खाने-पीने की दुकानें सज कर तैयार है. सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा की अगुवाई में 40 पाड़हा के पाहन पुजार व धार्मिक अगुवा बुधवार को अपराह्न जतरा स्थल पर स्थित शक्ति खूंटा की पूजा-अर्चना व दीप जलाकर दो दिवसीय जतरा का शुभारंभ करेंगे. जतरा संचालन समिति के लोगों के अनुसार जतरा के उदघाटन समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है. जतरा में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल के भी लोग आते हैं. मेला स्थल में शांति व विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुरुष व महिला पुलिस बल की तैनाती की गयी है. वाच टावर व खास स्पॉटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. जतरा मेला में ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जायेगी. राजी पाड़हा जतरा संचालन समिति की ओर से स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे. जतरा के दूसरे दिन 40 पाड़हा के लोग अपने परंपरागत पाड़हा निशान रम्पा चम्पा, लकड़ी के हाथी, घोड़े, मगरमच्छ, मछली, कंड़सा व झंडों के साथ नाचते गाते हुए जतरा में शामिल होते हैं. जतरा में प्रशासन की तैयारी का जायजा लेने के लिए ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार व अन्य पदाधिकारी जतरा स्थल पहुंचे. सभी ने जतरा स्थल में कंट्रोल रूम व प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने जतरा में प्रतिनियुक्त पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिये.जतरा को लेकर रूट डायवर्ट :
जतरा मेला को लेकर एनएच-75 में आठ व नौक अक्तूबर से मांडर के टांगरबसली मोड़ व रातू के काठीटांड़ से होते हुए रूट को डाइवर्ट किया गया है. बताया गया कि दो दिन लोहरदगा की ओर से आनेवाले सभी वाहन टांगरबसली मोड़ से बेड़ो होते हुए रांची की ओर व रांची की ओर से आने वाले सभी वाहन काठीटांड़ से ठाकुरगांव होते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर जायेंगे.मांडर 1, जतरा स्थल पर स्थित शक्ति खूंटा.
मांडर 2, मुड़मा जतरा.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
