सरकारी खरीद में कैसे मिले काम? रांची में एमएसएमई के लिए शुरू हुआ खास कार्यक्रम

रांची में आयोजित दो दिवसीय एमएसएमई विक्रेता विकास कार्यक्रम में उद्यमियों को सरकारी खरीद प्रक्रिया और आत्मनिर्भर भारत के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

रांची. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमइ) को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कारोबार के अवसर उपलब्ध कराने और सरकारी खरीद प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से सीएमपीडीआइ के रवींद्र भवन में दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम सह उत्पाद प्रदर्शनी-2026 शुरू हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने किया.

सीसीएल के सीएमडी ने कहा कि एमएसएमइ की अवधारणा पुरानी है और किसी भी बड़ी कंपनी के निर्माण में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए एमएसएमइ क्षेत्र का मजबूत होना जरूरी है. कार्यक्रम में 200 से अधिक उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं.

सीएमपीडीआइ के सीएमडी चौधरी शिवराज सिंह ने कहा कि नये एमएसएमइ और स्टार्टअप के लिए ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने उद्यमियों से उत्पाद की गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धी लागत और नवाचार पर विशेष ध्यान देने की अपील की. साथ ही ग्राहकों के फीडबैक और बिक्री के बाद की सेवा को भी कारोबार के लिए महत्वपूर्ण बताया.

एमएसएमइ विकास कार्यालय के निदेशक इंद्रजीत यादव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को बड़े सरकारी उपक्रमों के अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर उपलब्ध कराना है. इससे उद्यमियों को वेंडर पंजीकरण, उत्पाद आपूर्ति और सरकारी खरीद प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी.

कार्यक्रम में सीएमपीडीआइ के निदेशक तकनीकी नृपेंद्र नाथ ने भी अपने विचार रखे. मौके पर निदेशक तकनीकी अजय कुमार और आनंद मोहन तथा सीसीएल के सीवीओ पंकज कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >