केवल MS Dhoni को नहीं गया है नोटिस, हरमू में आवंटित प्लॉट की जांच को लेकर हाउसिंग बोर्ड का बड़ा बयान

MS Dhoni: हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ने बयान दिया है कि केवल एम एस धौनी को नोटिस नहीं दिया गया है. वहां पर रह रहे 300 लोगों को नोटिस दिया गया है.

MS Dhoni, रांची : भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का हरमू वाला घर एक बार फिर चर्चा में है. इसकी वजह है कि उन्हें हरमू में आवंटित प्लॉट की जांच की जाएगी कि उसका व्यवसायिक इस्तेमाल हो रहा है या नहीं. अब रांची हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि केवल एम एस धौनी को नोटिस नहीं दिया गया है.

संजय लाल पासवान बोले- 300 लोगों को दिया गया नोटिस

संजय लाल पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने वहां पर रह रहे 300 लोगों को नोटिस दिया है जिन्हें हमने आवासीय उद्देश्यों से नोटिस दिया था. उन्होंने कहा कि उनमें से अधिकांश के आवेदन रद्द होने की संभावना है. मैंने संबंधित अधिकारियों से नोटिस की परिस्थितियों पर गौर करने को कहा है और अगर मामला वैसा ही है जैसा हम मान रहे हैं, तो हम नोटिस देंगे.

धौनी के प्लॉट में पैथेलॉजिकल लैब खोलने की सूचना

गौरतलब है कि शुक्रवार को खबर आयी थी कि एम एस धौनी को आवंटित आवास की जांच होगी कि कहीं उसका व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं हो रहा. उसके प्लॉट में पैथेलॉजिकल लैब खोलने की सूचना बोर्ड को मिली है. नियमानुसार आवास बोर्ड के किसी भी भूखंड या प्लॉट का इस्तेमाल व्यावसायिक तौर पर नहीं किया जा सकता है. फिलहाल इस बात की जांच चल रही है कि धौनी को किन शर्तों के साथ ये आवास मिला है. इनमें से कई लोगों के नोटिस का जवाब भी आ चुका है.

Also Read: Gumla Crime News : अनाथ बच्ची को बनारस ले जाकर दो माह तक किया दुष्कर्म, शिकायत करने पहुंची, तो थाने में पुलिसकर्मी ने भी डंडे से की पिटाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >