विद्या की देवी मां सरस्वती की धूमधाम से की गयी पूजा

मां सरस्वती की धूमधाम से की गयी पूजा.

मैक्लुस्कीगंज. बसंत पंचमी के अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूम धाम से की गयी. शनिवार को नावाडीह, हेसालौंग, लपरा अन्य जगहों पर गाजे बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया. जुलूस पंडाल से शुरू हुआ जो निकटतम सरोवर तक गया. जुलूस में युवाओं को फिल्मी नागपुरी धुनों पर नाचते देखा गया. सरोवर तट पर वीणा पानी मां शारदे की प्रतिमाओं का वैदिक मंत्रोचारण कर पूजा आरती कर विसर्जन किया गया. कई जगहों पर प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया. इससे पूर्व शुक्रवार को मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के लपरा, नावाडीह, हेसालौंग सहित जगहों पर विद्यादायिनी मां शारदे की पूजा प्रतिमा स्थापित कर किया गया. पूजा को लेकर विद्यार्थियों एवं श्रद्धालुओं की विद्यालय एवं पूजा पंडालों में भीड़ देखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >