ट्रैक्टर के धक्के से मस्जिद के मोअज्जिन की मौत

.

मांडर. एनएच-75 स्थित मुड़मा चौक के निकट रविवार को अहले सुबह ट्रैक्टर के धक्के से मेशाल निवासी शौकत अंसारी (75) नामक बुजुर्ग की मौत हो गयी. वह मुड़मा चौक के निकट मस्जिद में अजान देने (मोअज्जिन) का काम करते थे. घटना तड़के करीब 4:15 बजे की है. बताया जाता है कि वह चौक पर सड़क किनारे स्थित मस्जिद में फज्र की नमाज के लिए अजान देने जा रहे थे. इसी क्रम में रांची की ओर आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलावस्था में लोग उन्हें मांडर स्थित रेफरल अस्पताल ले गये, जहां से उन्हें रिम्स ले जाया जा रहा था. लेकिन, इससे रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. हादसे के बाद चौक पर स्थित हाइवे पेट्रोलिंग के पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए पीछा भी किया. लेकिन ट्रैक्टर चालक भाग निकलने में सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >