मॉनसून के सक्रिय रहने के कारण 8 अगस्त तक झारखंड के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. गुरुवार को रांची में सात मिमी बारिश हुई. वहीं, वज्रपात से कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर गांव में खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की मौत हो गयी. इनमें बासुदेव महतो (51 वर्ष) व दुलिया देवी (48 वर्ष) शामिल हैं. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा.
आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
7 अगस्त को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, प सिंहभूम, पू सिंहभूम और सरायकेला में भारी बारिश हो सकती है. जबकि, रांची सहित अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे व दोपहर कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं, आठ अगस्त को दक्षिणी भाग सहित गुमला व खूंटी में भारी बारिश हो सकती है.
8 से 10 अगस्त तक बारिश के आसार
8 अगस्त को झारखंड के अनेक स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा या मेघ गर्जन होने की संभावना है. 9 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन हो सकता है, जबकि 10 अगस्त को फिर से अलग-अलग जगह पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने के आसार हैं. इन तीनों दिनों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात तथा 30–40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
इसे भी पढ़ेंं: JPSC Student Protest: छात्रों के आंदोलन पर जयराम महतो का ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो खुद अनशन पर बैठूंगा
इसे भी पढ़ें: JPSC Student Protest: सीएम हाउस से छात्रों को आया संदेश, पांच लोगों के प्रतिनिधि से बात करेगी सरकार
