मुरगू में मंदिर की मनी वर्षगांठ, निकली भव्य कलश शोभायात्रा

प्रखंड के मुरगू स्थित धर्मेश्वर धाम शिव-हनुमान मंदिर की तृतीय वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी. यहां 551 महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली.

रातू. प्रखंड के मुरगू स्थित धर्मेश्वर धाम शिव-हनुमान मंदिर की तृतीय वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी. यहां 551 महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. महिलाएं मंदिर परिसर से मुरगू चौक होते हुए नदी पहुंचीं. पुरोहित अनिल पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया. इसके बाद महिलाएं वापस मंदिर परिसर पहुंचीं, जहां कलश की स्थापना की गयी. पूजन के पश्चात कीर्तन-भजन व भंडारा का आयोजन हुआ. वहीं रात्रि में जगराता का आयोजन किया गया. मौके पर मंदिर समिति के संरक्षक लखन गोप, महावीर विश्वकर्मा, भोला सिंह, राजकुमार यादव, जीवन मिर्धा, बबलू साहू, रामानंद तिवारी, गंगू पाहन, सुजीत सिंह, महावीर यादव, सत्यनारायण यादव, रंजीत वर्मा, विमलेश कुमार, मनोज यादव, संदीप सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >