रांची के अनगढ़ा में खुलेगा मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट, आदिवासी बहुल इलाके में अनुसंधान बढ़ाना मकसद

रांची के अनगढ़ा में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च (आईसीएमआर) एक नई मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट स्थापित कर रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य अनुसंधान को उन्नत करना है.

बिपिन सिंह की रिपोर्ट

रांची : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च (आईसीएमआर) रांची जिला के अनगढ़ा में मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट (एमआरएचआरयू) सेंटर स्थापित करेगा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी आज (बुधवार) शाम चार बजे बिल्डिंग का शिलान्यास करेंगे. यह संस्थान स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के तौर पर काम करेगा.

उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान को बढ़ावा देना

यह आईसीएमआर और एनएमआईआर के साझा प्रयास से स्थापित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी बहुल इलाके में उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान को बढ़ावा देना है. इससे स्थानीय जनजातीय और ग्रामीण आबादी की स्वास्थ्य समस्याओं का डेटा जुटाना है.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL के माध्यम से हुई नियुक्ति रद्द करने के फैसले के विरोध में ASO का प्रोजेक्ट भवन के सामने प्रदर्शन

कार्यक्रम में शामिल होंगे कई गणमान्य

कार्यक्रम में खिजरी विधायक राजेश कच्छप, आईसीएमआर के निदेशक डॉ अनूप अन्विकार, भारत सरकार के उप सचिव, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग सुश्री धारकत आर लुईकांग, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, आईसीएमआर- एनएमआईआर के फील्ड यूनिट रांची के प्रभारी अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार त्रिपाठी सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों, आमंत्रित अतिथि के साथ अन्य प्रतिभागियों के भी शामिल होंगे.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >