गरीबों को भोजन बांट रहे हैं विधायक सीपी सिंह

राजधानी के अंदर जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वैसे लोगों के बीच विधायक सीपी सिंह लगातार मदद पहुंचा रहे हैं. लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों के प्रवासियों के साथ-साथ आसपास रह रहे जरूरतमंदों के लिए राशन के साथ ही मास्क, सेनिटाइजर, साबुन उपलब्ध करवाया जा रहा है.

रांची : राजधानी के अंदर जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वैसे लोगों के बीच विधायक सीपी सिंह लगातार मदद पहुंचा रहे हैं. लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों के प्रवासियों के साथ-साथ आसपास रह रहे जरूरतमंदों के लिए राशन के साथ ही मास्क, सेनिटाइजर, साबुन उपलब्ध करवाया जा रहा है. भोजन की यह सेवा लॉकडाउन के पहले दिन से ही जारी है. विधायक द्वारा निजी वाहन से रोजाना सैकड़ों लोगों काे खाने का पैकेट हैंड ओवर कर दिया जाता है. लोगों को राशन बांटने के इस कार्य में सोशल डिस्टेसिंग का भी ध्यान रखा जा रहा है. मौके पर उन्होंने कहा कि किसी ने भी इस दिन की कल्पना नहीं की थी. इसने रोज कमाने खाने वाले लोगों को प्रभावित किया है. वह अब तक पांच हजार से ज्यादा परिवारों के बीच राशन सामग्री वितरित कर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >