सीएम से मजदूरों को आवश्यक सुविधा दिलाने का आग्रह

मांडर : लॉकडाउन में तेलंगाना में फंसे मांडर व चान्हो सहित राज्य के 87 मजदूरों की मदद के लिए विधायक बंधु तिर्की ने पहल की है. तेलंगाना की एक केमिकल फैक्ट्री में फंसे मजदूरों ने खाने-पीने सहित कई परेशानी का हवाला देते हुए रविवार को झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगायी थी. जिससे संबंधित […]

मांडर : लॉकडाउन में तेलंगाना में फंसे मांडर व चान्हो सहित राज्य के 87 मजदूरों की मदद के लिए विधायक बंधु तिर्की ने पहल की है. तेलंगाना की एक केमिकल फैक्ट्री में फंसे मजदूरों ने खाने-पीने सहित कई परेशानी का हवाला देते हुए रविवार को झारखंड सरकार से मदद की गुहार लगायी थी. जिससे संबंधित समाचार प्रभात खबर में प्रकाशित होने के बाद बंधु तिर्की ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा. पत्र में उनसे संबंधित राज्य से संपर्क कर अविलंब प्रभावित व्यक्तियों को रोजमर्रा की वस्तुएं व अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >