Ranchi News : इस्ट टेक सिम्पोजियम से झारखंड में आयेगा नया वाइब्रेंट : संजय सेठ

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि खेलगांव में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय इस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 से झारखंड की दिशा और दशा में सुधार के लिए बड़ा कदम साबित होगा.

डिफेंस एक्सपो.

खेलगांव में आयोजित तीन दिवसीय इस्ट टेक सिम्पोजियम का समापन

इस्ट टेक-25 से एक हजार करोड़ का कारोबार होने का अनुमान

लाइफ रिपोर्टर @ रांची

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि खेलगांव में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय इस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 से झारखंड की दिशा और दशा में सुधार के लिए बड़ा कदम साबित होगा. झारखंड के एमएसएमइ सेक्टर और स्टार्टअप रक्षा क्षेत्र से जुड़कर बूस्टअप मिलेगा. रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे. इससे हमारे युवा माइग्रेट नहीं करेंगे. वह अपने घर में रहकर रक्षा क्षेत्र को मजबूत करेगा. साथ ही आने वाले समय में इस्ट टेक के माध्यम से झारखंड में नया वाइब्रेंट आयेगा. इसका परिणाम दीर्घकालीन है. श्री सेठ रविवार को खेलगांव में समापन समारोह के अवसर पर बोल रहे थे. कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय, सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स और सीआआइ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था.

श्री सेठ ने कहा कि इस्ट टेक सिम्पोजियम में बीटूजी के तहत 300 बैठक हुई. 175 स्टॉल लगे. 400 डेलिगेट ने भाग लिया. इससे पिछले बार इस्ट टेक में छह हजार करोड़ का कारोबार हुआ था. इस बार उम्मीद है कि एक हजार करोड़ का कारोबार होगा. यह अभी तक का रिकॉर्ड है. इस्ट टेक का आयोजन आने वाले दिनों के लिए हमें होमवर्क दिया है. इसपर हम सब खरा उतरने का प्रयास करेंगे. आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर रक्षा मंत्रालय के संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी भाव के साथ सैन्य शक्ति को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं. इसका परिणाम आने वाले भविष्य में दिखेगा. रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सेवा की ताकत को पूरे देश और दुनिया ने देखा. पूरे देशवासी गर्व महसूस कर रहे हैं. पूरी दुनिया भारतीय फौज की ताकत का लोहा मान रही है. झारखंड के तीनों सेना के प्रमुख सीडीएस अनिल चौहान के आने से प्रदेश वाइब्रेंट हुआ. कार्यक्रम के दौरान हाइकोर्ट झारखंड के जस्टिस आनंदा सेन, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल प्रशांत पल्लव आदि मौजूद थे.

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा रहा रक्षा मंत्रालय : अहलावत

समापन समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल वाइएस अहलावत ने कहा कि इस्ट टेक माध्यम से रक्षा मंत्रालय आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है. रक्षा सेक्टर की जरूरतों को इसके माध्यम से पूरा किया जा रहा है.

रक्षा क्षेत्र में जॉब की अपार संभावनाएं : तापस साहू

सीआइआइ, झारखंड के पूर्व चेयरमैन तापस साहू ने कहा कि रक्षा सेक्टर में जॉब की कई अपार संभावनाएं हैं. झारखंड के युवाओं में इस संभावनाओं को पूरा करने की पूरी क्षमता है. नये जनरेशन के युवाओं के लिए एक मौका है कि वह रक्षा क्षेत्र से जुड़कर एक नया आयाम गढ़े. झारखंड का उद्योग और एमएसएमइ सेक्टर रक्षा मंत्रालय को मजबूती प्रदान करेगा.

रक्षा मंत्री ने इन्हें किया सम्मानित

कार्यक्रम में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने डीजी, एसआइडीएम रमेश के, सीआइआइ झारखंड के स्टेट हेड प्रभात कुमार, सीसीएल के पीआरओ आलोक गुप्ता, मेजर जनरल मदन राज पांडेय के अलावा सेना के विभिन्न बटालियन के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया.

पाइका, छऊ और भांगड़ा ने बांधा समा

डिफेंस एक्सपो का समापन रविवार को हो गया. इस अवसर पर झारखंड का पारंपरिक नृत्य पाइक और छऊ के कालाकारों ने अपनी प्रतिभा का समां बांध दिया. दर्शकों ने भी तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्द्धन किया. वहीं, सेना के 51 रेजिमेंट के जवानों का जोशीले भागड़ा का प्रदर्शन भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. साथ ही 62 गोरखा बटालियन के बैंड ने वंदे मातरम्…, मां तुझे सलाम की धुन ने दर्शकों में जोश भर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >