Sports : झारखंड के तीरंदाजों ने जीते तीन स्वर्ण समेत छह पदक
मिनी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी
By Prabhat Khabar News Desk |
March 28, 2025 8:35 PM
-मिनी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी
खेल संवाददाता, रांची
झारखंड के तीरंदाजों ने विजयवाड़ा में 24-28 मार्च तक आयोजित मिनी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी में तीन स्वर्ण समेत कुल छह पदक जीते. झारखंड के तीरंदाजों ने तीन स्वर्ण के अलावा दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया. झारखंड के लिए सोनी कुमारी ने इंडियन राउंड के सिंगल्स में स्वर्ण जीता. इसके अलावा इंडियन बालक टीम (जिज्ञासु रंजन, माधो बिरवा, मंगल सिंह लागुरी और दिनेश बेदिया) और इंडियन बालिका टीम (सोनी कुमारी, कृतिका कुमारी, सुनीता टुडी और होलिका कुमारी) ने स्वर्ण जीता. वहीं, अंजलि पूर्ति ने सिंगल्स में और रिकर्व बालिका टीम (सलवंती गोडसोरा, अंजलि पूर्ति, लक्ष्मी कुमारी व अलाया श्रीवास्तव) ने रजत पर निशाना साधा. कंपाउंड बालिका टीम (अंजू गाड़ी, आरुषि कुमारी, माधुरी कुमारी और सोनाक्षी सिन्हा) ने कांस्य पदक जीता....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 9:29 PM
January 14, 2026 9:27 PM
January 14, 2026 10:16 PM
January 14, 2026 9:52 PM
January 14, 2026 8:11 PM
January 14, 2026 9:30 PM
January 14, 2026 8:05 PM
January 14, 2026 7:43 PM
January 14, 2026 7:36 PM
January 14, 2026 7:33 PM
