एमजीएम के भरोसे नहीं रहेगा रिम्स, आज से होगी कोराेना वायरस की जांच

रिम्स में कोरोना वायरस के जांच की सुविधा मंगलवार से शुरू हो जायेगी. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी एंड नेशनल इंफ्लूएंजा सेंटर ने जांच की अनुमति दे दी है.

रांची : रिम्स में कोरोना वायरस के जांच की सुविधा मंगलवार से शुरू हो जायेगी. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी एंड नेशनल इंफ्लूएंजा सेंटर ने जांच की अनुमति दे दी है. साइंटिस्ट एंड ग्रुप लीडर वर्षा पोटदार ने माइक्राेबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार को मेल कर बताया है कि आपकी मशीन की जांच रिपोर्ट अच्छी है, इसलिए जांच शुरू की जा सकती है. सूत्रों की मानें, तो मशीन उपलब्ध करानेवाली कंपनी ने रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को जांच किट उपलब्ध करा दी है.

एक व्यक्ति का सैंपल और इस मशीन की जांच रिपोर्ट को पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी एंड नेशनल इंफ्लूएंजा सेंटर क्राॅस के लिए भेजा गया था. पुणे से जांच रिपोर्ट का मिलान किया गया, जिसमें सारी प्रामाणिकता सही पायी गयी. डॉ मनोज कुमार ने बताया कि जांच की अनुमति मिल गयी है. गौरतलब है कि कोरोना वायरस की जांच के रिम्स प्रबंधन पहले कोलकाता लैब और बाद में जमशेदपुर के एमजीएम में सैंपल भेज कर जांच करा रहा था.

नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ वाॅयरोलॉजी ने दी अनुमति, माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष ने की पुष्टि

माइक्राेबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष ने नेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ वायरोलॉजी एंड नेशनल इंफ्लूएंजा सेंटर से जांच की अनुमति मिलने की सूचना दी है. मंगलवार से उन्होंने जांच शुरू करने के लिए कहा है.

डॉ दिनेश कुमार सिंह, निदेशक रिम्स

ये तैयारियां भी हैं

खेलगांव में तैयार कराया जा रहा है 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड

सरला-बिरला स्कूल में बना 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड

निजी अस्पतालों ने भी बंद किया रूटीन ओपीडी, इमरजेंसी ओपीडी में मिल रहा परामर्श

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >