आपसी विवाद में विवाहिता ने लगायी फांसी

थाना क्षेत्र के झिरी की एक 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

रातू. थाना क्षेत्र के झिरी की एक 20 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार रात की है. आत्महत्या की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतका पूनम शर्मा पंडरा की रहनेवाली है. पिछले कुछ महीनों से वह अपने पति विक्की शर्मा के साथ झिरी में किराये के मकान में रह रही थी. दो वर्ष पूर्व ही उनका विवाह हुआ था. मृतका की एक डेढ़ वर्ष की बेटी भी है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में आये दिन झगड़ा होता रहता था. शनिवार को भी दोनों में विवाद हुआ और गुस्सायी पत्नी ने घर के ही पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने घटना की जानकारी रातू पुलिस को दी. मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी. रातू पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >