Ranchi News : अभियंता दिवस आज, याद किये जायेंगे विश्वेश्वरैया

भारत रत्न डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर सोमवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.

कई मंत्री-अधिकारी होंगे शामिल

रांची. भारत रत्न डॉ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर सोमवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. अभियंत्रण संगठनों की ओर से अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम किया जा रहा है. इस कड़ी में झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ की ओर से शौर्य सभागार डोरंडा में कार्यक्रम किया जायेगा. इसमें मंत्री योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य सोनू व दीपिका सिंह पांडेय को आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में अभियंता प्रमुख के साथ ही कई अभियंता भाग लेंगे. वहीं, झारखंड आदिवासी अभियंता संघ की ओर से जेके सेलिब्रेशन में अभियंता दिवस समारोह होगा. इसमें मंत्री दीपक बिरुआ व चमरा लिंडा मौजूद रहेंगे. वहीं, झारखंड डिप्लोमा अभियंता संघ की ओर से नामकुम स्थित आंबेडकर नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मौके पर मंत्री दीपिका पांडेय मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी. विशिष्ट अतिथि पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को आमंत्रित किया गया है. इस कार्यक्रम में इंजीनियर गुप्तेश्वर राम, दिलीप मरांडी, सुभाष कुमार, राजेश भगत सहित अन्य मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar lal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >