Ranchi News : मनीषा सिंह बनी क्षत्रिय महासभा महिला की कार्यकारी अध्यक्ष

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह बनीं. सोमवार को प्रेस क्लब में प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह व अन्य ने मनीषा सिंह को मनोनयन पत्र सौंपा.

रांची (वरीय संवाददाता). अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह बनीं. सोमवार को प्रेस क्लब में प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह और महिला पदाधिकारियों ने मनीषा सिंह को मनोनयन पत्र सौंपा. मनीषा सिंह ने नारी सशक्तीकरण पर बल देते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग की नारी के सशक्तीकरण का कार्य किया जायेगा. पूनम सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए यह संगठन कार्य करेगा. आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन अब भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं. हमारा प्रयास होगा कि क्षत्रिय समाज की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और समाज में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करें. मौके पर सुमन सिंह, सुलेखा सिंह, शीला सिंह, खुशी कक्कन, मंजू सिंह, रीता सिंह, प्रतिमा सिंह, प्रीति सिंह, नीलम सिंह आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP JAISWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >