रांची : घर से ऑफिस जाने के लिए निकला व्यक्ति लापता, लावारिस हालत में मिली स्कूटी

लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली निवासी अनिल कच्छप घर से ऑफिस निकलने के बाद से ही लापता हैं. वह तीन जनवरी को ऑफिस गये थे. इसके बाद से ही लापता है.

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली निवासी अनिल कच्छप घर से ऑफिस निकलने के बाद से ही लापता हैं. मामले में उनकी पत्नी आशा कच्छप ने अनिल कच्छप के डीसी ऑफिस बिल्डिंग से लापता होने को लेकर कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायतकर्ता के अनुसार उनके पति डीटीओ ऑफिस में निजी रूप से काम करते हैं.

वह तीन जनवरी को ऑफिस गये थे. इसके बाद से ही लापता है. उनकी स्कूटी रांची रेलवे स्टेशन के बाहर लावारिस अवस्था में मिली है. कुछ लोगों ने अनिल कच्छप के कुच्चू के आसपास देखे जाने की जानकारी परिवार को दी थी, लेकिन वहां कोई सुराग नहीं मिला. इधर, पुलिस के अनुसार लापता की तस्वीर दूसरे थाने की पुलिस को उपलब्ध करा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >