Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना का स्टैटस कैसे चेक करें, ये है आसान तरीका

Maiya Samman Yojana Status Check: अगर आपने भी हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन किया है और यह पता नहीं चल पा रहा है कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं. आवेदन स्वीकार हो गया है, तो पैसे मिलेंगे या नहीं, तो आपको एक छोटा सा काम करना है. अपने मोबाइल फोन से या किसी प्रज्ञा केंद्र में जाकर आप मंईयां सम्मान का स्टेटस पता कर सकते हैं. कैसे करना है, आईए, आपको हम यहां बताते हैं.

Maiya Samman Yojana Status Check: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की मत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना में बहुत-सी महिलाओं को नाम कट गये हैं. कई महिलाओं के नाम अब भी काटे जा रहे हैं. ऐसे में महिलाएं परेशान हैं कि कहीं उनका भी तो नाम नहीं कट गया. अगर आपको भी यह चिंता सता रही है, तो आईए, आपको बताते हैं कि बेहद आसानी से आप कैसे अपना स्टैटस चेक कर सकतीं हैं कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजना- मंईयां सम्मान योजना

झारखंड की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलायी जा रही हेमंत सोरेन सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना का लाभ हर महिला लेना चाहती है. लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है और लाखों महिलाएं अभी भी इस योजना में शामिल होने की कोशिश कर रहीं हैं. वर्ष 2024 में शुरू हुई इस योजना के तहत हेमंत सोरेन सरकार हर महीने हर लाभुक महिला को 2500 रुपए देती है. यह राशि सीधे लाभुक के बैंक खाते में ट्रांसफर किये जाते हैं. बड़ी संख्या में महिलाएं ऐसी हैं, जो स्मार्टफोन चलाना नहीं जानतीं. कम पढ़ी-लिखी हैं. ऐसे में इन्हें मालूम ही नहीं हो पाता कि उनके अकाउंट में पैसे आये या नहीं. अगर पैसे नहीं आये, तो क्यों नहीं आये.

आसानी से मोबाइल से पता कर लें मंईयां सम्मान योजना का स्टैटस

इसलिए जरूरी है कि महिलाओं को यह पता हो कि अगर उनके खाते में पैसे नहीं आये हैं, तो क्यों नहींआये हैं. उन्हें कैसे मालूम होगा कि उनके खाते में मंईयां सम्मान योजना का पैसा आयेगा या नहीं. इसका बहुत ही आसान तरीका है. आप प्रज्ञा केंद्र में जाकर चेक कर सकतीं हैं. आप अपने मोबाइल फोन से भी मंईयां सम्मान योजना का स्टैटस चेक कर सकतीं हैं. आईए, आपको बताते हैं कैसे-

इसे भी पढ़ें : मंईयां सम्मान योजना : हर महिला को हर महीने 2500 रुपए की गारंटी, ऐसे करें आवेदन

ऐसे पता करें मंईयां सम्मान योजना का स्टैटस

  • सबसे पहले अपने फोन से मंईयां सम्मान योजना (Jharkhand Mukhyamatri Maiya Samman Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट (https://mmmsy.jharkhand.gov.in) पर जाना होगा.
  • इसके बाद वहां आपको बायीं तरफ दो ऑप्शन मिलेंगे – ऑपरेटर लॉगइन और आधिकारिक लॉग-इन.
  • जिस ऑपरेटर के पास आप गये हैं, जो अपना आईडी पासवर्ड डालकर इसे लॉग-इन करेगा.
  • लॉग-इन करने के बाद ‘Status Check’ का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा.
  • स्टैटस चेक पर क्लिक करेंगे, तो सामने एक नया पेज खुल जायेगा. यहां लाभार्थी क्रमांक संख्या/ लाभार्थी का मोबाइल नंबर/ लाभार्थी का आधार कार्ड नंबर में से कोई एक जानकारी दर्ज करनी होगी.
  • इसके बाद लाभुक के रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा.
  • ओटीपी वेरिफिकेशन करने यानी जो ओटीपी मोबाईल पर आया है, उसे स्क्रीन पर दर्ज करने के बाद आपके खाता का स्टेटस आपसे सामने आ जायेगा. यानी आपका अकाउंट सक्रिय है या नहीं, आपके अकाउंट में पैसे आ रहे हैं या नहीं. अगर आप नये आवेदक हैं, तो यह भी पता चल जायेगा कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं.
  • अगर आप मोबाइल या कम्प्यूटर पर ज्यादा माथापच्ची नहीं करना चाहतीं हैं, तो आप मंईयां सम्मान योजना के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर फोन करके भी पूरी जानकारी हासिल कर सकतीं हैं.

इसे भी पढ़ें

मंईयां सम्मान योजना : हर महिला को हर महीने 2500 रुपए की गारंटी, ऐसे करें आवेदन

रिम्स की दवाएं भेजी जा रहीं बाहर! सादा पर्ची पर लिखी दवा खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >