मंईयां योजना: बंद हो सकती है आपकी अगली किश्त! ब्लॉक के चक्कर काटने से पहले जान लें ये 4 जरूरी बातें

क्या आपकी मंईयां सम्मान योजना की किश्त रुक गई है? फर्जीवाड़े पर रोक के लिए सरकार ने वेरिफिकेशन प्रक्रिया सख्त कर दी है. जानें भुगतान रुकने के मुख्य कारण और समाधान.

रांची : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना को लेकर लाभार्थियों में अक्सर यह असमंजस रहता है कि उनका पेमेंट क्यों रुक गया है. महिलाएं ब्लॉक और प्रज्ञा केंद्रों के चक्कर लगाती हैं, लेकिन सटीक कारण का पता नहीं चल पाता. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी अपडेट्स के अनुसार, राज्य सरकार ने फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया बेहद सख्त कर दी है. यदि आपकी किश्त रुकी है या नाम लिस्ट से कट रहा है, तो इसके पीछे निम्नलिखित मुख्य वजहें हो सकती हैं.

सत्यापन फॉर्म जमा न करने पर रुकेगी किश्त

प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार, जिन महिलाओं ने अभी तक अपना मंईयां सम्मान योजना सत्यापन फॉर्म 2026 (फॉर्म 25/26) अपनी स्थानीय पंचायत या आंगनबाड़ी केंद्र में जमा नहीं किया है, उनका नाम भी पोर्टल से निरस्त किया जा रहा है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन फॉर्म जमा करने में देरी करना भुगतान रुकने का सबसे प्रमुख कारण बन रहा है. इसके अलावा कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें एक ही लाभार्थी ने एक से अधिक बार आवेदन कर दिया था. सरकार ने साफ किया है कि एक आधार कार्ड से केवल एक ही फॉर्म मान्य होगा और डुप्लीकेट एंट्री पाए जाने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को नहीं मिली राहत, CID की विशेष अदालत ने खारिज की जमानत याचिका

अपात्र और बैंक खाते में डीबीटी निष्क्रिय होना भी बड़ी वजह

जांच के दौरान यदि किसी परिवार में कार, ट्रैक्टर या किसी सदस्य के सरकारी नौकरी में होने की जानकारी सामने आती है, तो उन्हें भी सरकार अयोग्य मानते हुए इस योजना की सूची से बाहर कर रही है. इसके अतिरिक्त, कई लाभार्थियों का नाम सूची में होने के बावजूद खाते में पैसा नहीं पहुंच पा रहा है. इसका मुख्य कारण बैंक खाते की एनपीसीआई (NPCI) मैपिंग का फेल होना अथवा बैंक अकाउंट में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) की सुविधा एक्टिवेट न होना है. इसलिए सभी लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द अपने बैंक जाकर आधार सीडिंग और डीबीटी सुविधा सुनिश्चित कराएं व स्थानीय केंद्र में सत्यापन फॉर्म समय पर जमा करें.

ये भी पढ़ें: Teacher’s Day 2026: झारखंड के वो शिक्षक, जिन्होंने हालात से हार नहीं मानी, बंद स्कूल से National Award तक की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >