मेन रोड व्यवसायी समिति बंद का समर्थन नहीं करेगी : समिति

झारखंड चेंबर के शुक्रवार से तीन दिन तक दुकानें बंद रखने की अपील का मेन रोड व्यवसायी समिति (मल्लाह टोली विंग) समर्थन नहीं करेगी.

रांची : झारखंड चेंबर के शुक्रवार से तीन दिन तक दुकानें बंद रखने की अपील का मेन रोड व्यवसायी समिति (मल्लाह टोली विंग) समर्थन नहीं करेगी. समिति के अध्यक्ष सुरेश मल्होत्रा ने कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश का अक्षरश: पालन किया जायेगा.

समिति ने अपने सभी सदस्यों से निवेदन किया है कि अपनी दुकान में बिना थर्मामीटर से तापमान जांचें, बिना उचित सैनिटाइजेशन, बिना मास्क और बिना नाम, एड्रेस, फोन नंबर लिये किसी भी ग्राहक को प्रवेश न दें.

समय-समय पर सेनेटाइजेशन करते रहें. अपने कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए तमाम सावधानी बरतें. सामाजिक और शारीरिक दूरी का ख्याल रखें.

Post by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >