पोस्ते की खेती नहीं करने को किया जागरूक

थाना के नये प्रभारी ने लोगों से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखने में सहयोग की अपील की.

बेड़ो.

पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार राम की अध्यक्षता में थाना परिसर में गुरुवार को मुखिया, वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि व गण्यमान्य लोगों की शांति समिति की बैठक हुई. जहां थाना के नये प्रभारी ने लोगों से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखने में सहयोग की अपील की. डीएसपी ने कहा कि लोग जागरूक बनें. जनप्रतिनिधियों को डायन-बिसाही और सड़क दुर्घटना को लेकर जागरूकता लाने व क्षेत्र में पोस्ते की खेती नहीं करने की अपील की. वहीं उन्होंने इस तरह के नशे का व्यापार करनेवालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. श्री राम ने समाज के लोगों को कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाये रखने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने को कहा. थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान ने कहा कि आप बेहिचक हमसे मिलें या फोन पर संपर्क करें. मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री वाणी कुमार रॉय, प्रो करमा उरांव, मुन्ना बड़ाइक, शमशाद आलम, पूर्व सैनिक मंगू लकड़ा, झारखंड आंदोलनकारी एतवा उरांव, राजेंद्र रौनियार, भीखा उरांव, बसंती देवी, उमेरा खातून, दिलीप लोहरा, रवींद्र वर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

फोटो- बैठक में बोलते डीएसपी अशोक कुमार राम.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >