LPG Cylinder Price: झारखंड में सस्ता हुआ रसोई गैस, एलपीजी सिलेंडर के नये दाम जारी, जानें कितनी मिली राहत

LPG Cylinder Price|आज 1 मई है और हर महीने की तरह इस माह भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संसोधन हुआ है. नए रेट के मुताबिक रसोई गैस सस्ता हो गया है. रांची में भी तेल कंपनियों की ओर से एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 171.50 रुपये की कमी की गयी है.

LPG Cylinder Price: भारत सरकार हर महीने एलपीजी दरों का संशोधन करती है. एलपीजी की ये कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती हैं. आज 1 मई है और हर महीने की तरह इस माह भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन हुआ है.

एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 171.50 रुपये की कमी

1 मई को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. नए रेट के मुताबिक रसोई गैस सस्ता हो गया है. रांची में भी तेल कंपनियों की ओर से एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 171.50 रुपये की कमी की गयी है. हालांकि, आपको बता दें कि एलपीजी सिलेंडर के दाम में कमी सिर्फ कॉमर्शियल सिलेंडर में की गयी है. वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस की कीमतें अभी भी अप्रैल 2023 में गैस की कीमतों के समान बनी हुई हैं. तेल कंपनियों की ओर से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है.

रांची में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

राजधानी रांची में आज 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1160.50 रुपये है. पिछले महीने यानी अप्रैल 2023 में भी रांची में रसोई गैस सिलेंडर की यही कीमत थी. आइए देखते हैं बीते एक सालों में रांची में रसोई गैस सिलेंडर की क्या कीमत रही.

  • अप्रैल 2023- 1160.50 रुपये

  • मार्च 2023- 1160.50 रुपये

  • फरवरी 2023- 1110.50 रुपये

  • जनवरी 2023- 1110.50 रुपये

  • दिसंबर 2022- 1110.50 रुपये

  • नवंबर 2022- 1110.50 रुपये

  • अक्टूबर 2022- 1110.50 रुपये

  • सितंबर 2022- 1110.50 रुपये

  • अगस्त 2022- 1110.50 रुपये

  • जुलाई 2022- 1110.50 रुपये

  • जून 2022- 1060.00 रुपये

  • मई 2022- 1060.00 रुपये

Also Read: Jharkhand Petrol Diesel Price LIVE: 1 मई को पेट्रोल-डीजल के दाम में थोड़ी बढ़ोतरी, जानें अपने जिले का रेट
झारखंड के विभिन्न जिलों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें

  • बोकारो ₹ 1,160.50

  • चतरा ₹ 1,159.50

  • देवगढ़ ₹ 1,160.50

  • धनबाद ₹ 1,160.50

  • दुमका ₹ 1,160.50

  • पूर्वी सिंहभूम ₹ 1,142.50

  • गढ़वा ₹ 1,160.50

  • गिरिडीह- ₹1,160.50

  • गोड्डा- ₹1,160.50

  • गुमला- ₹1,160.50

  • हजारीबाग- ₹1,162

  • जामताड़ा- ₹1,160.50

  • खूंटी- ₹1,160.50

  • कोडरमा- ₹1,162

  • लातेहार- ₹1,160 .50

  • लोहरदगा- ₹1,160.50

  • पाकुड़- ₹1,160.50

  • पलामू- ₹1,160.50

  • रामगढ़- ₹1,162

  • रांची- ₹1,160.50

  • साहिबगंज- ₹1,160.50

  • सरायकेला खरसावां- ₹1,143

  • सिमडेगा- ₹1,160.50

  • पश्चिमी सिंहभूम- ₹1,152

बता दें, कि एलपीजी की कीमतें काफी हद तक कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर निर्भर हैं. कच्चे तेल के दाम में वृद्धि से झारखंड में एलपीजी दरों में वृद्धि होती है. वहीं कच्चे तेल के दाम में गिरावट हो तो झारखंड में भी एलपीजी दरों में कमी आती है. गरीब तबके के लिए सरकार ने इन कीमतों में सब्सिडी दी है. सब्सिडी की राशि सीधे ग्राहक के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी. वर्तमान में, झारखंड में रसोई गैस अधिकांश लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध है. एलपीजी एक सुरक्षित व रंगहीन गैस है और इसलिए घरेलू और औद्योगिक क्षेत्र में इसका उपयोग काफी बढ़ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >