दो युवकों ने डिलीवरी ब्वॉय से लूटा खाना व पैसा, गिरफ्तार

कुसुम बिहार की घटना, आरोपियों की स्कूटी और लूट के 600 रुपये बरामद

रांची़ बरियातू थाना की पुलिस ने जोमैटो के डिलीवरी ब्वॉय से खाने का पैकेट और 600 रुपये लूटने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में रितेश साह (19 वर्ष) और मोहित कुमार (22 वर्ष) शामिल हैं. दोनों कुसुम बिहार कॉलोनी रोड नंबर-09 के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी और लूटे गये 600 रुपये बरामद कर लिये हैं. यह जानकारी शनिवार की शाम अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने दी. एसएसपी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की रात करीब 10 बजे की है. कुसुम बिहार में जोमैटो का डिलीवरी ब्वाॅय आकाश रजक फूड पैकेट का डिलीवरी करने पहुंचा था. इसी दौरान उसके साथ यह घटना घटी. छापेमारी में शामिल पुलिस के अनुसार घटना के दौरान दोनों आरोपी युवक नशे में थे. इसी दौरान दोनों को भूख लगने लगी. इसके बाद आकाश रजक से दोनों ने बिरयानी का पैकेट लूट लिया और वहां से भाग निकले. भागने से पहले दोनों ने आकाश रजक को हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी दी थी. दोनों आरोपी स्कूटी पर सवार थे. आकाश ने उनकी स्कूटी का नंबर देख लिया था. इस नंबर के बारे में जानकारी देने पर पुलिस ने नंबर के सहारे आरोपियों को ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >