लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के गृह सचिव को हटाने का आदेश

चुनाव आयोग ने झारखंड के गृह सचिव अरवा राजकमल को हटाने का आदेश दिया है. इसके साथ साथ 6 अन्य राज्यों के गृह सचिवों पर भी कार्रवाई की गयी है.

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने झारखंड के गृह सचिव अरवा राजकमल के साथ साथ 6 अन्य राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश दिया है. जिन राज्यों के गृह सचिवों पर कार्रवाई हुई है उसमें गुजरात, यूपी, बिहार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं. इसके अलावा बंगाल के डीजीपी को भी हटाने का निर्देश दिया गया है.

क्यों की गयी कार्रवाई

चुनाव आयोग का इस मामले पर कहना है कि ये एक्शन समान अवसर सुनिश्चित कराने के लिए लिया गया है. आयोग ने इन राज्यों के सरकार को निर्देश दिया है कि वे उन अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दें जो इलेक्शन के काम से जड़े हुए हैं. ये फैसला आयोग की बैठक के बाद लिया गया. बैठक में दोनों चुनाव आयुक्त मौजूद थे.

कौन है अरवा राजकमल

अरवा राजकमल 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. इससे पहले वे झारखंड सरकार के कई महत्वपूर्ण विभाग का पदभार संभाल चुके हैं. हालांकि, वह अपने कार्यकाल के दौरान निलंबित भी हो चुके हैं. दरअसल उन पर बगैर छुट्टी स्वीकृत हुए लंबे समय तक अवकाश पर चल जाने का आरोप लगा था. जिसके बाद उन पर ये कार्रवाई हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >