लोकसभा चुनाव 2024: रांची के ग्रामीण एसपी बनाए गए सुमित कुमार अग्रवाल, राकेश रंजन देवघर के नए एसपी

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग ने चार आईपीएस अफसरों को नियुक्त करने का आदेश दिया है. रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल बनाए गए हैं. राकेश रंजन देवघर के नए एसपी बनाए गए हैं.

Lok Sabha Election 2024: रांची-लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग ने झारखंड में चार आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग की है. सुमित कुमार अग्रवाल को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है, वहीं राकेश रंजन देवघर के नए एसपी बनाए गए हैं. ए विजया लक्ष्मी दुमका की आईजी बनायी गयी हैं. पलामू के नए डीआईजी वाई एस रमेश बनाए गए हैं. इसके साथ ही कैलाश करमाली को रांची के ट्रैफिक एसपी के रूप में तत्काल प्रभाव से नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि पिछले दिनों में चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को उनके पद से हटा दिया था और अन्य खाली पदों को जल्द भरने का निर्देश देते हुए अधिकारियों के नाम मांगे थे.

कौन हैं आईपीएस सुमित कुमार अग्रवाल
आईपीएस सुमित कुमार अग्रवाल रांची के नए ग्रामीण एसपी बनाए गए हैं. ये 2019 बैच के आईपीएस अफसर हैं. इससे पहले ये रांची के ट्रैफिक एसपी के पद पर कार्यरत रहे हैं.

कौन हैं आईपीएस राकेश रंजन
देवघर के नए एसपी राकेश रंजन बनाए गए हैं. अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर एसपी से हटा दिया गया था. इसके बाद चुनाव आयोग ने राकेश रंजन को देवघर का नया एसपी बनाया है. ये 2017 बैच के आईपीएस अफसर हैं.

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024: झामुमो ने दुमका से नलिन सोरेन व गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो को बनाया प्रत्याशी

कौन हैं आईपीएस ए विजया लक्ष्मी
दुमका की नयी आईजी ए विजया लक्ष्मी बनायी गयी हैं. वे 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. वे रांची समेत कई जिलों में विभिन्न पदों पर रह चुकी हैं.

कौन हैं आईपीएस वाई एस रमेश
आईपीएस अधिकारी वाई एस रमेश को पलामू का नया डीआईजी बनाया गया है. ये 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. ये भी रांची समेत कई जिलों में विभिन्न पदों पर सेवा दे चुके हैं. अब चुनाव आयोग ने इन्हें पलामू में डीआईजी के पद पर तैनात किया है. इसके साथ ही चुनाव आयोग ने कैलाश करमाली को रांची के नए ट्रैफिक एसपी के रूप में तत्काल प्रभाव से नियुक्त करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >