Lok Sabha Chunav 2024: सीट शेयरिंग पर I.N.D.I.A. में भी बन गई बात, कांग्रेस को मिली सबसे ज्यादा सीटें 7

झारखंड में I.N.D.I.A. में सीट शेयरिंग पर बात बन गई है. झामुमो, कांग्रेस के अलावा राजद और भाकपा माले के हिस्से भी सीटें आईं हैं.

Lok Sabha Chunav 2024| रांची, आनंद मोहन : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जोरदार झटका देने के बाद कांग्रेस पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग करने में भी सफल हो गई है.

राजद और भाकपा माले को मिली एक-एक सीट

जी हां, झारखंड में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) में सीट शेयरिंग पर बात बन गई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस के अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भाकपा माले के हिस्से भी सीटें आईं हैं. किस पार्टी के हिस्से में कितनी सीटें आईं हैं, इसके बारे में अब हम आपको बताने जा रहे हैं.

लोकसभा चुनाव में झारखंड कांग्रेस बड़े भाई की भूमिका में

झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं. झारखंड विधानसभा में बड़े भाई की भूमिका निभा रहा झामुमो, लोकसभा चुनाव 2024 में छोटे भाई की भूमिका में आ गया है. कांग्रेस यहां बड़े भाई की भूमिका में है. 14 लोकसभा सीटों में से सबसे ज्यादा 7 सीट पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 5 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के हिस्से एक-एक सीट आई है.

Also Read : सीता सोरेन के भाजपा में जाने पर झामुमो का बड़ा बयान- पार्टी छोड़कर जाने वालों का हाल सबने देखा है

एनडीए कर चुकी है 11 उम्मीदवारों की घोषणा

राष्ट्रीय जनता दल के बारे में कहा जा रहा था कि उसके हिस्से में चतरा सीट आ सकती है, लेकिन कांग्रेस और राजद के बीच इस सीट पर पेच फंस गया है. मामला राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के यहां पेंडिंग है. लेकिन, इतना तय है कि भाकपा माले का उम्मीदवार कोडरमा लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार को चुनौती देगा. एनडीए के प्रमुख घटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है. हालांकि, अभी तक I.N.D.I.A. ने अपने किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.

Also Read : झारखंड में BJP को बड़ा झटका, मांडू विधायक जेपी पटेल ने थामा कांग्रेस का दामन

ये हैं भाजपा के 11 उम्मीदवार

भाजपा ने जिन 11 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, उनके नाम ताला मरांडी, सुनील सोरेन, डॉ निशिकांत दुबे, अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, विद्युत वरण महतो, गीता कोड़ा, अर्जुन मुंडा, समीर उरांव, विष्णु दयाल राम और मनीष जायसवाल हैं.

भाजपा ने किस उम्मीदवार को कहां से टिकट दिया

ताला मरांडी को राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) से, सुनील सोरेन को दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) से, डॉ निशिकांत दुबे को गोड्डा से, अन्नपूर्णा देवी को कोडरमा से, संजय सेठ को रांची से, विद्युत वरण महतो को जमशेदपुर से, गीता कोड़ा को सिंहभूम (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) से, अर्जुन मुंडा को खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) से, समीर उरांव को लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) से, विष्णु दयाल राम को पलामू (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) से और हजारीबाग से मनीष जायसवाल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है.

Also Read : ‘झुकना झारखंड के DNA में ही नहीं’, सीता सोरेन के JMM छोड़ने पर कल्पना सोरेन का पहला रिएक्शन आया सामने

झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों की सूची

  1. सिंहभूम (एसटी)
  2. खूंटी (एसटी)
  3. लोहरदगा (एसटी)
  4. राजमहल (एसटी)
  5. दुमका (एसटी)
  6. पलामू (एससी)
  7. चतरा
  8. धनबाद
  9. गिरिडीह
  10. हजारीबाग
  11. कोडरमा
  12. रांची
  13. जमशेदपुर
  14. गोड्डा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >