एसबीयू में लिटरेरी मीट का आयोजन

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में शनिवार को फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड लिंग्विस्टिक्स की ओर से लिटरेरी मीट ‘इंक्सपायर्ड’ का आयोजन हुआ.

रांची. सरला बिरला यूनिवर्सिटी में शनिवार को फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड लिंग्विस्टिक्स की ओर से लिटरेरी मीट ””इंक्सपायर्ड”” का आयोजन हुआ. विवि के लिटरेरी क्लब की ओर से यूथ पार्लियामेंट, शार्क टैंक, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम विभिन्न थीम जैसे अर्थव्यवस्था का चित्रण, व्यवसाय एवं स्टार्टअप, पर्यावरण, आहार और विभिन्न क्षेत्रों में सोशल मीडिया के रुझान पर संचालित हुआ. विवि के वीसी प्रो गोपाल पाठक ने विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए कार्यक्रम को जरूरी बताया. उन्होंने विद्यार्थियों को गीता और रामचरितमानस जैसे धर्मग्रंथों का अध्ययन कर कर उनसे सीख लेने की प्रेरणा दी. मौके र पर डीन डॉ नीलिमा पाठक, कुलसचिव डॉ बिजय कुमार सिंह और नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुभानी बाड़ा समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >