Liquor Price In Jharkhand Latest Update : झारखंड में विदेशी शराब सस्ती, लेकिन ग्राहकों को नहीं मिलेगा ज्यादा लाभ, जानें क्या है वजह

विभाग के सचिव सह उत्पाद आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से शराब की नयी दरें लागू करने का आदेश दिया है. नये आदेश के बाद विदेशी ब्रांड की शराब की बोतलें 10 से 100 रुपये सस्ती हो गयी हैं.

wine price in jharkhand today news, liquor price in jharkhand latest update रांची : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने कोरोना काल में लगाया गया 10 प्रतिशत कोरोना टैक्स वापस ले लिया है. विभाग ने झारखंड उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती व संचालन नियमावली में भी संशोधन करते हुए नयी कीमतें जारी की हैं. हालांकि, इस बीच शराब की पेटियों पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी 11 प्रतिशत बढ़ा दी गयी है. एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से इसका ज्यादा लाभ ग्राहकों को नहीं मिलेगा.

विभाग के सचिव सह उत्पाद आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से शराब की नयी दरें लागू करने का आदेश दिया है. नये आदेश के बाद विदेशी ब्रांड की शराब की बोतलें 10 से 100 रुपये सस्ती हो गयी हैं.

देसी शराब महंगी :

देसी शराब की कीमतों में पहले की तुलना में प्रति यूनिट पांच से दस रुपये का इजाफा हुआ है. 75 डिग्री देसी मसालेदार शराब की कीमतें बढ़ी हैं, जबकि 40 और 60 वैल्यू की कीमतें यथावत है. उसी प्रकार आयातित विदेशी ब्रांड की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है. नयी रेट लिस्ट जारी करने पर खुदरा शराब विक्रेताओं ने कहा कि सरकार के फैसले से शराब की कीमतें करीब सात से आठ प्रतिशत कम होंगी. झारखंड में विदेशी शराब सस्ती होने तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >