Lightning Strike Kills: झारखंड में वज्रपात से 3 महिला समेत 7 की मौत, 2 घायल

Lightning Strike Kills: झारखंड में वज्रपात से एक दिन में 3 महिला समेत 7 लोगों की मौत हो गयी. 2 अन्य घायल हो गये. वज्रपात की ये घटनाएं खूंटी, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और कोडरमा जिले में हुई. सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले में 2-2 लोगों की मौत हुई, जबकि कोडरमा, खूंटी और हजारीबाग में एक-एक व्यक्ति की वज्रपात की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी.

Lightning Strike Kills 7 in Jharkhand: झारखंड में वज्रपात ने 7 लोगों की जानें ले लीं. मृतकों में 3 महिला हैं. राजधानी रांची से सटे खूंटी में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गयी, तो हजारीबाग के चौपारण में एक की मौत हो गयी और एक घायल हो गया. सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ में अलग-अलग जगहों पर धान की रोपाई कर रही 2 महिलाओं की वज्रपात से मौत हो गयी. सिमडेगा के जलडेगा में भी वज्रपात से 2 लोगों की मौत हुई. कोडरमा के चंदवारा में ठनका गिरने से पुत्र की मृत्यु हो गयी और पिता घायल हो गये.

कोडरमा के चंदवारा में ठनका गिरने से पुत्र की मौत, पिता घायल

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के पिपराडीह स्टेशन के नजदीक गुरुवार को दोपहर में वज्रपात से चंदवारा पश्चिमी निवासी पवन कुमार (25) की मौत हो गयी, जबकि उसके पिता गोविंद साव गंभीर रूप से घायल हो गये. गोविंद साव को सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया है.

सिमडेगा में वज्रपात की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत

सिमडेगा जिले के जलडेगा प्रखंड के लोंबोई बाड़ीसेमर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गयी. मृतकों के नाम सुरेश गोंड (45) और राजकिशोर गोंड (38) हैं. ये लोग ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने गये थे. खेत की जोताई करने के बाद घर लौटते समय हल्की बारिश के साथ वज्रपात हुआ. इसकी चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. ट्रैक्टर चालक टिनगिना निवासी रमेश साय भी बेहोश हो गया. होश में आने के बाद उसने परिजनों के घर जाकर घटना की जानकारी दी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ईचागढ़ में 2 महिलाओं की वज्रपात से मौत

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत ईचागढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ही समय 2 अलग-अलग गांवों में धान रोपाई करती 2 महिला की वज्रपात से मौके पर ही मौत हो गयी. दोनों ईचागढ़ के छोटा चुनचुड़िया गांव की मंगली महतो (33) और टीकर गांव की सारथी गोप (40) है.

हजारीबाग के चौपारण में साले की मौत, जीजा घायल

हजारीबाग जिले के चौपारण के जगदीशपुर में वज्रपात की चपेट में आने से बंटी कुमार (17), पिता सहदेव भुइयां की मौत हो गयी. उसका जीजा प्रकाश भुइयां (30) पिता नांदो भुइयां, ग्राम बेंदुवारा गंभीर रूप से झुलस गया. बंटी व प्रकाश 2 अन्य लोगों के साथ खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हो गया. स्थानीय लोग अचेत पड़े बंटी और उसके जीजा को अनुमंडल अस्पताल बरही ले गये. यहां डॉक्टरों ने बंटी कुमार को मृत घोषित कर दिया.

खूंटी में वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत

खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के जरगा टोला किताडीह में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतिका की पहचान शीतला देवी (45) के रूप में हुई है. वह अपने खेत में 3 अन्य महिलाओं के साथ धनरोपनी कर रही थी. इसी क्रम में हल्की बारिश के साथ वज्रपात हुआ और उसकी मौत हो गयी. अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गयीं.

दुमका के जामा में 2 बछिया मरी

दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के नाचानगरिया पंचायत अंतर्गत झिलुआ गांव के किसान महादेव मुर्मू की 2 बछिया वज्रपात की चपेट में आ गयी, जिससे दोनों ही मर गयी. दोनों बछिया मैदान में चर रही थी.

इसे भी पढ़ें

Heavy Rain Havoc: झारखंड में भारी बारिश के बीच 3 जिलों में सभी स्कूल बंद, भीम बराज के 40 में 38 फाटक खोले गये

हंटरगंज और धुरकी में हुई सबसे ज्यादा बारिश, अगले 3 घंटे में देवघर समेत 5 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

Crime News: 22 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, नगद और मोबाइल फोन बरामद

Maiya Samman Yojana: 3 किस्त के बाद नहीं मिला मंईयां सम्मान, पेंशन के लिए भी बैंक-प्रखंड के चक्कर काट रही महिलाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >