पिपरवार. झालसा की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में रविवार को लीगल लिटरेसी क्लब का शुभारंभ किया गया. उच्च न्यायालय के जस्टीस सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश पर चतरा न्यायालय के एजेडी फाइव मिलन कुमार ने उदघाटन किया. इस अवसर पर शिक्षक साहिल अंसारी को क्लब का इंचार्ज व स्कूल के 10 लड़के व 10 लड़कियों को मेंबर बनाया गया. जज मिलन कुमार व एडवोकेट जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह क्लब बच्चों को कानूनी जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनकी सहायता प्रदान करेगा. इस दौरान उन्होंने बच्चों के कानूनी अधिकारों से अवगत कराया. शिक्षा के दौरान लड़कियों को होने वाली परेशानियों की जानकारी देते हुए कहा कि यह क्लब उनकी मदद करेगा. बताया कि प्रत्येक महीने शिक्षकों को कानूनी जानकारी दी जायेगी. मौके पर परा लीगल वोलेंटियर जितेंद्र कुमार, शिव कुमार, शिक्षक आरबी प्रसाद, एके लाल, सुमित गुप्ता, आभा खन्ना, संदीपा बेक आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
